उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना पुलिस चौकी द्वारा प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी राय के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट एवं तीन सवारी संबंधित जांच पड़ताल किया गया। यातायात नियमों पर खरा न उतरने पर चार वाहनों का चालान काटा गया।
चेकिंग अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर भी निरीक्षण किया गया। बीना चौकी पुलिस प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी राय ने बताया कि क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए रूटीन चेकिंग चलाया गया। अराजक तत्व एवं अवैध कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

