सीबीएसई बोर्ड में कम अंक मिलने पर छात्र छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

---Advertisement---

 

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

शिक्षा विभाग को मुह चिढ़ा रहे सोनभद्र जिले के मधुपुर क्षेत्र में संचालित सीबीएसई बोर्ड के स्कूल । आपको बता दे सीबीएसई बोर्ड में कम अंक मिलने पर मधुपुर स्थित कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने स्कूलों के खिलाफ सोनभद्र कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और साथ ही जिलाधिकारी से इन स्कूलों के खिलाफ जांच की मांग भी किये। प्रार्थना पत्र के माध्यम से छात्र छत्राओं ने जिलाधिकारी से पुनः परीक्षा कराए जाने का अनुरोध किया । सूत्रों के मुताबिक सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में नन्हकू राम पब्लिक स्कूल के नाम से सीबीएसई बोर्ड का एक स्कूल संचालित है । इनके ही संरक्षण में बच्चों से वसूली जाने वाली तगड़ी फीस का बन्दर बाट करते हुए मधुपुर और आस पास के क्षेत्रों में सीबीएसई बोर्ड का बैनर लगाकर दर्जनों स्कूल संचालित किए जा रहे हैं ये स्कूल किसी भी दृश्टिकोण से हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के मानकों को पूरा नही करते। हद तो तब हो गयी जब सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आया और बगैर मान्यता के चल रहे इन स्कूलों के बच्चों का रिजल्ट मात्र 40 से 55 प्रतिशत के बीच आया । इतना कम प्रतिशत मार्क्स पाने वाले बच्चों का भविष्य पूरी तरह से दाव पर लगा हुआ है । सीबीएसई बोर्ड के अच्छे स्कूलों में इनका एडमिशन सम्भव नही ।प्रदर्शन के दौरान छात्र छताराओ ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान इस ओर आकृष्ठ कराया है ताकि अवैध तरीके से संचालित हो रहे इन इन स्कूलों पर दंडात्मक कार्यवाई कराते हुए पुनः परीक्षा कराई जाए ताकि इनका भविष्य पूरी तरह से चौपट न हो सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment