*ओबरा भाजपा मंडल कमेटी कार्यसमिति की बैठक संपन्न* ।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में ओबरा मण्डल के राम मंदिर प्रांगण के मानस भवन में कार्यसमिति की एक बैठक आहूत की गई । जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी जी रहे और विशिष्ट अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि ने भाजपा ओबरा मण्डल की कार्यसमिति को संगठन के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया और मुख्य विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की। और साथ ही साथ ” भारत माता की जय ” और ” भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद ” का नारा लगवा कर समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात् सभी वक्ताओं ने अपने अपने भाषणों द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विशेषतः जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता व जिला कार्य समिति सदस्य उमेश सिंह पटेल एवं ओबरा मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र अग्रहरी ने अपने अनुभवों व विचारों से ओबरा मण्डल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,मनोज सिंह, रंजना सिंह, आलोक भाटिया, निलेश मिश्रा, रविन्द्र गर्ग, बिरेंद्र मित्तल, राजेश्वर प्रसाद, सुखनंदन चौरसिया, सुनीता पाण्डेय, विमलेश शर्मा, संजय सिंह चंदेल, शिवनाथ जायसवाल, विजय पटेल, राहुल भारती,सावित्री सिंह,अमित मित्तल, बबलू निषाद,रंग बहादुर पटेल,सुशील कुशवाहा, मोहित पटेल, रत्नेश चौबे,अभिषेक सिन्हा, सन्तोष जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, टाटा चौधरी,आदित्य कुमार सिंह, कुलदीप,विभाष, सुनील जायसवाल, छोटे लाल मिश्रा, सुमन तिवारी, देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद, विनोद तिवारी, राम लखन गुप्ता, मुकेश चौधरी, विशाल गुप्ता।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment