(फैजान अहमद )
चुर्क (सोनभद्र) सोनभद्र पतंजलि योगपीठ द्वारा लगातार चलाया चलाए जा रहे योग संदेश यात्रा के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा इस अभियान के अंतर्गत एक वृक्ष से धरती का श्रृंगार कर स्वास्थ्य के लिए आक्सीजन की मात्रा कम न हो पाए इसके लिए योग आयुर्वेद के साथ- साथ वृक्ष लगाएं ऐसा संदेश दिया जा रहा है
पतंजलि योग शिक्षक योगी संकटमोचन द्वारा चुर्क पुलिस लाइन मार्ग पर संचालित यूनिटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण वह वृक्ष वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेशमा खातून, शिक्षक राहुल, प्रियंका यादव, प्रिया श्रीवास्तव, शशिकला,प्रकाश तिवारी, सत्यम वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

