खैराही से मधुपुर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त, राहगीरों की फजीहत।

---Advertisement---

 

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

स्थानीय विकास खण्ड के खैराही ग्राम पंचायत में जाने वाली मुख्य मार्ग से मधुपुर जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।राहगीरों को काफी फजीहत हो गई है, थोड़ा भी लापरवाही बरतने पर खैराही गाँव में लोग गिर जा रहे हैं सड़क पर गड्ढे में पानी भर गया है जिससे लोग आये दिन गिर कर चोट हील हो जा रहे हैं सड़क के गंदे पानी लोगों के कपड़ों को खराब कर दिया है।जरा देख के भाई वाली बात लोगों के जेहन में घर कर जा रही है।गाँव के सरफुल्ला, बसावन, सलाउद्दीन, अफरोज,समसीर अहमद, विजय लाल,बजरंगी, जलालुद्दीन ने बताया कि 10 वर्षों पहले जिला पंचायत निधि से बनी हुई सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आये दिन इस गड्ढे युक्त सड़क पर खैराही(भदोही)गाँव में गिर जा रहे हैं, आज तक इस सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया गया है।जिसके कारण सड़क पर जलजमाव हो जाने के कारण अनभिज्ञ राहगीरों को फजीहत का सामना करना पड़ता है।ग्राम प्रधान छेदी शाह ने कहा कि जिला पंचायत से बनी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हम गाँव वालों के सहयोग से कई बार संम्बन्धित जनों ध्यान आकर्षित किया है।एक दो दिन में गांववासियों के जिला पंचायत अध्यक्ष से मिल कर पुनः प्रयास करेंगे।इस सम्बंध में जिला पंचायत अध्यक्ष सेल फोन पर बताया कि जिला पंचायत सदस्य हिंदुआरी प्रस्ताव बना कर दे ,सड़क बन जायेगी।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment