*गुरमा रेंज की टीम को गस्त के दौरान मिली सफलता।*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र-गुरमा वन रेंज के रेंजर चन्द्र प्रकाश तिवारी की टीम के साथ गुरूवार की देर रात गस्त पर निकले थे गस्ट के दौरान सोन नदी के करगरा में एक दस चक्का ट्रक को अवैध रूप से बालू लोडिंग करते वक्त धर दबोचा पकडे गये ट्रक को सीज कर दिया है।
गुरमा रेंज के वन दरोंगा एस के दीक्षित ने बताया कि गुरुवार की देर रात गस्त के दौरान करगरा स्थित सोन नदी के तट से अवैध रूप से खनन कर बालू लोडिंग करते वक्त एक दस चक्का ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे मे लेकर गुरमा रेंज परिसर में लाकर भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा- 5/26 व 41/42 के तहत कार्रवाई कर सीज कर दी गयीं है।

