*इरादे नेक काम अनेक की नीति पर अन्न महोत्सव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगों को मुफ्त राशन वितरण का कार्यक्रम संपन्न*

---Advertisement---

*आबिदा खान उर्फ़ जूही*

 

*पिपरी (सोनभद्र) -* आज दिनांक 5 अगसत 2021 को कोटेदार शांति देवी के राशन दुकान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा हर गरीब को 5 किलो प्रतिमाह निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा और यह कार्य दिवाली तक लगातार सरकार के द्वारा चलता रहेगा। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी भूखे पेट नहीं रहे एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे सभी लाभकारी योजनाओं को जनता में बताया जाएगा जिससे की लाभार्थियों को कोई समस्या ना हो सके। आज कुल लगभग 40 से 50 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया इस मौके पर मुख्य रूप से भाजापा की पदाधिकारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा काशी क्षेत्र कुसुम शर्मा, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह रानू , दुद्धी विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार पांडे ,मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी इनके अलावा सुनील कुमार, विजय सिंह, विनोद कुमार जैस्वाल एवं वार्ड नंबर 12 के सभासद आफताब अहमद खान मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment