प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ

---Advertisement---

 

आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि उस्मान अली नै गरीब कल्याण अन्ना योजना का पहला पैकेट वितरण किया।

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्रस्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने पात्रो को प्रधानमंत्री का चित्र छपा झोले में अनाज देकर किया। इस दौरान चेयरमैन फरीदा बेगम ने कहा कि यह योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के तहत कोरोना काल मे भी बहुत से लोंगो को इसका लाभ मिलासरकार गरीबों के हर दुख सुख में कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है जहां गरीबों को अन्य योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण निशुल्क किया जा रहा है।वही कोरोना से रोकथाम के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा जो भी जरूरी कदम उठाए गए हैं उसका हम सभी लोग पालन करके अपने जीवन को सुरक्षित बचाएं कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि आप भीड़ भाड़ में जाने से बचे , घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं और 2 गज की दूरी के नियम का पालन करें । अपनी बारी आने पर आप करोना का टीका अवश्य लगवाएं ।सरकार ने मुफ्त में टीका लगाने की व्यवस्था नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के अलावा जगह – जगह पर कैंप लगाकर सुविधा मुहैया कराई जा रही है आप कोरोना से खुद बचिए और दूसरे को भी बचाने में मददगार बनिए । इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली,अनीश अहमद,अमलेश सोनकर, अर्जुन सोनकर इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment