शक्तिनगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ हुआ।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सोनभद्र जिले के चिल्काडाँड़ ग्राम पंचायत के दुर्गा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान पर “संपूर्ण आहार उचित स्वास्थ्य” के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन बांटने का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी वर्षा वर्मा की उपस्थिति में गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर 100 लाभार्थियों को झोला एवं राशन का वितरण किया गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार द्वारा पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सुनिश्चित किया जा रहा है कि मुफ्त राशन योजना का लाभ सभी लाभार्थी तक पहुंच रही है। कोरोना महामारी के दौर में भी कोई व्यक्ति भूखा ना सोए के तर्ज पर हर महीने मुफ्त राशन किया जाता रहा है। इस योजना के अंतर्गत पांच किलो अतिरिक्त मुफ्त अनाज और अनाज ले जाने के लिए झोला का वितरण किया गया।

भाजपा शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों का सशक्तीकरण भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू होने के बाद लाभार्थी उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में लगभग दोगुना राशन मिलेगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के शुभारंभ अवसर पर दुर्गा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह से शोभा देवी व श्रुति सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश मिश्रा, मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रहरि, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, भाजयुमो मंडल संयोजक पवन सोनी, बबलू जायसवाल एवं जयप्रकाश सहित भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment