*छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*सपाइयों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से महंगाई,भष्ट्राचार बेरोजगारी, पुलिसिया उत्पीड़न आदि के खिलाफ जनजागरण किया।*
सोनभद्र।गुरूवार के दिन समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं छोटे लोहिया स्व:जनेश्वर मिश्र के जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सपा नगर अध्यक्ष कुशल सिंह के नेतृत्व में चोपन रामलीला मैदान, मार्केट, गौरव नगर, अवकाश नगर, गडईडीह चोपन गांव,सिंदुरिया, वर्दियां होते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए साइकिल यात्रा निकाली गयी पूर्व प्रदेश सचिव नजमुद्दीन ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाते‌ हुए साध में रवाना हुए। साइकिल यात्रा में वक्ताओं ने कहा की प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते आम जनमानस बुरी तरह से परेशान है।
केन्द्र व प्रदेश सरकार के नीतियों से खाद्य पदार्थों के दाम दुगना से लेकर तीन गुना बढे है, पेट्रोल डीजल रसाई गैस के दाम लगातार आसमान छू रहें है जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक रूप से परेशान है ,वर्तमान सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है भाजपा सरकार झूठे वादे कर केन्द्र व प्रदेश के सत्ता में आसिन हुई है।और जनता से झूठे वादे कर हवा मे हवाई महल बना रही है।भाजपा सरकार-संविधान के मूल उद्देश्य को नष्ट करने पर अमादा है जिससे समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है।साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से सेठ सेठ सेक्टर प्रभारी, ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव, पूर्व प्रदेश सचिव नजमुद्दीन, सपा नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, रमेश सोनी नरेश यादव उपाध्यक्ष, राशिद आलम कोषाध्यक्ष, महेंद्र निषाद नगर सचिव, अशोक चौधरी यूवजन सभा जिला सचिव, सतीश यादव,युवा नगर अध्यक्ष नसरुद्दीन, सुल्तान कुरेशी, महेंद्र यादव, संजय शर्मा, सर्वजीत यादव, सपा महिला नेत्री अजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, मीना विश्वकर्मा, सुशीला श्रीवास्तव, सैकड़ों सपाजनों ने हिस्सा लिया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment