बढ़ती महंगाई एवं भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादियों का हल्ला बोल

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर/ आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर साइकिल रैली के माध्यम से सोनभद्र जिले के शक्ति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से बेतहाशा बढ़ती महंगाई और वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया। बस स्टैंड शक्तिनगर से साइकिल रैली शुरू होकर बांसी बीना तक जाएगी।

सपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन गुप्ता ने बताया कि वर्तमान योगी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ समाजवादियों ने हल्ला बोल दिया है और आम जनता के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और प्रचंड बहुमत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई एवं रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सपा सरकार में चलाई जा रही समाजवादी पेंशन योजना को भी योगी सरकार ने बंद कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मोहभांग हुई जनता का रुख समाजवादी पार्टी की तरफ है।

साइकिल रैली में मुख्य रूप से पूर्वा जोनअध्यक्ष बृज बिहारी यादव, सेक्टर अध्यक्ष अयोध्या गुप्ता, युवा नेता मुकेश सिंह, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला सचिव विशाल गिरी, वकील खान, भोला सिंह एवं शुभम पांडे सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment