*कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बाटा गया राहत खाद्य सामग्री।*

---Advertisement---

बुधवार को 50 जरूरतमंद परिवारों को 25–25 किलो के खाद्य सामग्री के पैकेट वितरीत किया गया।
अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र-कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बुधवार को 50 जरूरतमंद को 25–25 किलो के खाद्य सामग्री के पैकेट महिलाओ–पुरुषों मे वितरीत किया गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर द्वारा नवनिर्मित डाला नगर पंचायत क्षेत्र के धौठा टोला के रहवासीअसहाय,बुजुर्ग महिलाओं के साथ धौटा टोले में जनचौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी ली गयी । उनके समस्याओं के निस्तारण हेतु हरसम्भव प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया गया ।
उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन के विषय मे जागरुक करते हुए नशे के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इस दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि कच्ची शराब एवं अन्य नशे के कारण न केवल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारा नैतिक एवं सामाजिक छती भी होता है । इस पर जनजागरुकता फैला कर क्षेत्र को जहरीले मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त करने एवं इसपर प्रभावी रोकथाम किया जाना अत्यन्त आवश्यक है क्यूंकि ज्यादातर अवसरों पर घर की महिलाओं को भी इससे सम्बंधित उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है ।
लोगों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि शिक्षित होने पर न केवल वे नशे से दूर रहेगें बल्कि उनको भविष्य में रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे साथ ही साथ उन्हें कोरोना वायरस के दृष्टिगत इसके संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी गयी तथा साईबर क्राइम से बचने हेतु आवश्यक सावधानियां रखने तथा प्रशासन की विभिन्न सरकारी टोल फ्री नम्बर जैसे- डॉयल 112, 108, 1090, 102, 1098 इत्यादि के विषय में भी जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment