अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
दिनांक 5 अगस्त को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सपा साइकिल यात्रा व दि० 9 को आदिवासी दिवस पर
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किया विचार-विमर्श।
चोपन/सोनभद्र-समाजवादी पार्टी की ओबरा विधानसभा की बैठक स्थानीय काली मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमे 5 अगस्त को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी साइकिल यात्रा, आगामी 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा, विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में मतदाता बढ़ाने एवं बूथ कमेटियों का गठन पर विचार किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि 5 अगस्त को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर जिले के हर क्षेत्रों में साइकिल यात्रा के माध्यम से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं के शोषणकारी नीतियों, लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताने का कार्य किया जाएगा। यह सरकार जनता को छलने का कार्य कर रही है। सभी वर्ग के लोग हताश एवं परेशान हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़वाने की अपील की। तथा 9 अगस्त को ओबरा विधानसभा के पटवध में आदिवासी दिवस पर आ रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगो से अपील की। संचालन विधानसभा महासचिव अमरनाथ यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव सईद कुरेशी, ओबरा प्रभारी रमेश यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रवि गौड़, जिला पंचायत सदस्य सुनील गौड़, पूर्व अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी,पूर्व महासचिव रमेश वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुनीर अहमद, नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडेय, मुन्ना लाल गुप्ता, मीना देवी, सुशीला देवी ,लक्ष्मी श्रीवास्तव, रीना राय, प्रशांत सिंह, छात्र नेता पवन पटेल, ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, संजय शर्मा,नसरुद्दीन इदरीसी ,सतीश यादव, मुकेश जायसवाल, सुनील यादव, छात्र नेता अजीत कनौजिया, राजकुमार यादव, नरेश यादव,आदित्य नाथ यादव,राम नारायण सिंह, धर्मेंद्र यादव, सेवालाल ,पप्पू कोल,मुस्ताक अहमद, अजीम खान, सुनील पवार, भोलानाथ निषाद, दीनानाथ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

