कमरे के अन्दर दुपटे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र-पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को कोठा टोला में कमरे के अन्दर दुपटे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार(22)पुत्र राम सजीवन निवासी नवाटोला ग्राम पंचायत परसोई का रहने वाला था।जो बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत के कोठा टोला स्थित किराये के रूम में रहकर मजदूरी करता था।बताया गया कि सोमवार को उसके साथ रूम में रह रही महिला से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया।जिसके बाद दोनो कही अन्यत्र चले गये।रात लगभग 11 बजे पावन कोठा टोला में वापस अपने कमरे पर आ गया।मंगलवार की अल सुबह पास के दूसरे कमरे में रहने वाली एक सात वर्षीय लड़की जब पवन के रूम में गई तो पवन के रूम का दरवाजा सटा हुआ था।जिसे खोली तो दुपटे से लटकता पवन का शव देख अपने घर में जाकर बताया ।जिसके बाद लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने शव को उतरवाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।वैसे पुलिस जांच भी कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment