खडिया ग्राम पंचायत में 120 ग्रामीणो को कोविशील्ड टीका लगा

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र । शक्तिनगर। खडिया ग्राम पंचायत मे जिलाप्रबंधन व ब्लॉक स्तर द्वारा चलाये गये कोरोना टीकाकरण महाअभियान मे पंचायत भवन में ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के सहयोग से मंगलवार को कोरोना टीकाकरण अभियान मे 120 ग्रामीणो ने कोरोना टीकाकरण का कोविशील्ड टीका लगवाया। कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा वृहद स्तर पर चलाये जा रहे मुफ्त टीकाकरण महाअभियान के क्रम मे जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के निर्देश पर चले अभियान मे खडिया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के सहयोग से प्रधानाचार्य रंजना राय नर्स सुषमा व आशा कार्यकर्ता मंजू के सहयोग से पंचायत भवन मे टीकाकरण का आयोजन किया गया। प्रधान विजय गुप्ता ने बताया कैंप का आयाजन कर हमने तकरीबन 400 टीके लगाने का लक्ष्य रखा था लेकिन लचर सर्वर व्यवस्था ने हमारे अभियान मे बाधा उत्पन्न किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद 120 ग्रामीणो को कोविशील्ड टीका लगाया जा सका उन्होंने प्रधानाचार्य रंजना राय नर्स सुषमा व आशा मंजू को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया साथ ही जिलाप्रबंधन व ब्लॉक अधिकारियों को भी उनके ग्राम पंचायत के ग्रामीणो को कोरोना से बचाव हेतु मुफ्त टीकाकरण के लिए धन्यवाद दिया। टीकाकरण अभियान में जहां शुक्रवार को 77 टीके लगे थे वहीं मंगलवार को 120 टीके सहित अबतक कुल 197 टीके खडिया ग्राम मे लगाये जा चुके है। अभियान मे ग्राम प्रधान विजय गुप्ता प्रधानाध्यापिक रंजना राय नर्स सुषमा आशा मंजू के साथ अन्य लोगों ने सहयोग किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment