*सड़क निर्माण करने वाली संस्था चेतक की लापरवाही की सजा भुगत रही आम जनता।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
2 दिनों से बारिश बंद है चेतक कंपनी द्वारा पानी निकासी कि समुचित व्यवस्था नहीं करते हुए फ्लाईओवर व दुकानों के सामने नाली खोदकर खानापूर्ति करने के फिराक में हैं

चोपन/ सोनभद्र- नगर सहित आसपास के इलाकों में कई दिनों से झमाझम बारिश का जो क्रम जारी हुआ तो वह शुक्रवार को भी पूरे दिन लगातार बारिश होती ही रही कभी मुसलाधार तो कभी रूक रुक कर जो क्रम शुरू हुआ तो रुकने का नाम ही नहीं लिया जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त सा हो गया उधर जैसे ही बारिश शुरू हुई तो हमेशा की भांति विधूत आपूर्ति भी ठप्प हो गई जहाँ एक तरफ बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई तो वही दूसरी तरफ विधूत आपूर्ति बाधित होने से मुश्किलें और भी बढ़ गई। बताते चलें कि शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों का पैदल चलना भी दुभर कर दिया कैलाश मंदिर के समीप जब से चेतक के द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है तब से ही वहा पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को गंदे पानी से ही होकर गुजरना पड़ रहा है जैसे ही बारिश होती है वैसे ही काफी दूर तक पानी जमा हो जाता है जबकि नगर पंचायत द्वारा कई बार उसे ठीक कराने के लिए चेतक कंपनी को अवगत भी कराया गया लेकिन कोई फर्क ही नही पड़ता। हैरानी की बात यह है कि उसी रास्ते के इर्द गिर्द रेलवे के अधिकारियों का भी आवास है और जमीन भी रेलवे की है परन्तु किसी की भी इस समस्या के तरफ ध्यान नही जाता और तो और रात बिरात इसी रास्ते से होकर रेल कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर भी आते जाते हैं जिनको इसी गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ता है वहीं कैलाश मंदिर के समीप के दुकानों में भी बारिश का गंदा पानी घुसने लगता है कुल मिलाकर देखा जाय तो नगर के कई स्थानों पर चेतक कंपनी की लापरवाही की वजह से जलनिकासी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है साथ ही प्रतिदिन लगने वाली सब्जी मंडी का भी हाल बहुत बूरा है चारो तरफ जलजमाव और किचड़ से सन गया है ऐसे में लोगों को सब्जी की खरीददारी करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं साथ ही दुकानदार भी परेशान हैं इस बाबत नगर पंचायत के अधिशाषी आधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि कैलाश मंदिर के समीप जलजमाव की जानकारी संज्ञान में है इसके लिए कारगर कदम उठाये जा रहे हैं तथा सीवर सेक्सन मशीन से जहाँ अधिक जलजमाव हो गया है वहाँ पानी निकाला जा रहा है जल्द ही समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में कैलाश मंदिर के स्थानीय दुकानदार मुन्ना ठाकुर, रामविलास जायसवाल व अन्य दुकानदारों पूछने बताया कि एक तरफ करोना महामारी से हम छोटे दुकानदारों की कमर टूट गई हैं वहीं जबसे वारिस शुरू हुआ है हम सभी दुकानदार दुकान खोलकर ग्राहक का इंतजार करते हैं लेकिन फ्लाईओवर के बगल में बने सड़क पर बारिश से जाम होने के कारण कोई ग्राहक नहीं आ रहा है जब हमने पूछा की इसमें आप लोग किस को दोषी मानते हैं तो उन लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी चेतक और पंचायत प्रशासन दोनों में किसकी लापरवाही है यह तो बड़े अधिकारी कर्मचारी ही जाने लेकिन इस समस्या का खामियाजा आम जनमानस के साथ साथ हम सभी दुकानदार भुगत रहे हैं और भुखमरी के कगार पर है आज तक इसका निजात नहीं हुआ फिर बारिश हुआ तो पानी कैसे निकलेगा इसका सही से निदान चेतक कंपनी और नगर पंचायत को बैठकर बनाना चाहिए जिससे आम जनमानस और दुकानदारों को पानी के जाम की समस्या से निजात मिले।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment