शक्तिनगर थाने में मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न ।।

---Advertisement---

 

मुहर्रम त्यौहार को लेकर शक्तिनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र/शक्तिनगर/ मुहर्रम त्यौहार को लेकर शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित ताजियादारो से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए घरों में रहकर त्यौहार मनाने एवं जुलूस नहीं निकालने का अपील किया गया। कर्बला की मिट्टी लाने के लिए सिर्फ तीन लोग ही जाएं और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और मुहर्रम पर्व पर शांति और सौहार्द का मिसाल कायम करें ।

शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित ताजियादारो एवं प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम त्यौहार को लेकर किसी भी प्रकार से सार्वजनिक तौर पर एकत्रित ना हो और घरों में रहकर अपने परिवार के साथ मातम का पर्व शांतिप्रिय ढंग से मनाए और किसी भी जाति व धर्म को ठेस न पहुंचे, इस बात का विशेष ख्याल रखें। यदि किसी भी शरारती तत्व द्वारा त्यौहार में खलल पैदा करने की कोशिश की जा रही है तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें। अराजक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कमेटी बैठक में मुख्य रूप से एसएसआई संतोष यादव चिल्काडाँड़ ग्राम प्रधान हीरालाल, कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी, खड़िया बाजार ग्राम प्रधान विजय गुप्ता उर्फ लालबाबू, बजरंग दल जिला सहसंयोजक राघवेंद्र सिंह, हुसैनी कमेटी सदर किस्मत अली, मोइनुद्दीन अंसारी, बादल हुसैन, रहमत अली, दीपक कुमार उर्फ लोकई, अनवर अली एवं निहाल अहमद सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment