तीस किलो कापर के साथ सीआईएसएफ ने दो को दबोचा

---Advertisement---

आबिदा खान,जूही,

-आरपीएफ ने रेलवे की बताई सम्पत्ति  

ओबरा (सोनभद्र) : तीस किलो कापर सहित चोरी में दो व्यक्तियों को सीआईएसएफ ने धर दबोचा, वहीं आरपीएफ ने पकड़ी गई समान को रेलवे का माना। 

चोरी की घटनाओं से इन दिनों रेलवे परेशान हो गया है। अक्सर ही ओबरा डैम पार के क्षेत्रों में सक्रिय चोर रेलवे को क्षति पहुँचा रहे हैं। इसकी रोकथाम में बल के जवानों  को सफलता हाथ लगी है। हाइडिल गेट के निकट आते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को देख कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लोगों ने रोक कर जब उनसे पूछताछ की तो बिना नम्बर की बाइक पर सवार लोगों के पास से तीस किलो कापर मिला। अजीत कुमार उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक जय प्रकाश साह आरपीएफ चोपन ने पकड़े गए कॉपर को रेलवे का बताया। आरपीएफ की मांग पर रेलवे का सामान होने के कारण उन्हें सौंप दिया गया। बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के समादेष्टा के निर्देश पर चोरों के खिलाफ बल  के जवान सख्ती बरत रहे है ताकि बिजली परियोजना और उसके आस-पास के क्षेत्रों में चोरी पर पूर्ण लगाम लगाया जा सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment