अनिल जायसवाल
संवाददाता
कोटा-अम्माटोला में आधा दर्जन से अधिक घर गिर गए।
सोनभद्र/डाला-क्षेत्र अंतर्गत में हो रही लगातार मूसलाधार बारिस ने तबाही मचा दी है।कोटा-अम्माटोला में आधा दर्जन से अधिक घर गिर गए।वही कई लोगो के घरो में बरसात का पानी भरने से रहना हुआ मुश्किल।
क्षेत्र में बिते चार दिनो से हो रही बारीश का सबसे अधिक असर
शनिवार-रविवार को देखा गया।घनघोर बारिस से जहां कई घर धरासाई हो गया।वही कई घरो में बरसात का पानी भरने से लोगो का रहना दुश्वार हो गया है।चोपन विकास खण्ड अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत कोटा के अम्माटोला में रहने वाले ताराशंकर पुत्र शिवकुमार ने बताया कि रात में हो रहा बारिस के दौरान उसका तीन कमरा धरासाई हो गया।गनीमत रहा कि वह दूसरे कमरा में था।जिसके कारण लोग बच गये।जो शेष बचा है वह भी अब तब गिरने की स्थिति में है।बबिया पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उसका कमरा भी रात्रि में गिर गया।लल्लू पुत्र कैलाश का भी रात्रि में घर की दीवार गिर गया।
बिजय कुमार पुत्र दशरथ ने बताया कि उसका तीन कमरा धरासाई हो गया।जिसमें बक्सा,खटिया आदि सामान दब गया है।संजय कुमार पुत्र केवल ने बताया कि उसका भी घर धरासाई हो गया है।इसी प्रकार कोटा खास निवासी भोला जायसवाल का घर भी धरासाई हो गया है।कोटा खास में रहने वाले रामदास शर्मा,विनय जायसवाल,अवधेश जायसवाल के घरो में भारी बारिस के कारण पुरा घर बरसात के पानी से भर गया।जहां सभी सामान डूब गया।जिसकी सूचना लोगो ने जब ग्राम प्रधान व सदस्य को दिया तो जेसीबी मशीन द्वारा गांव के नाली की सफाई कराई गई।जिसके बाद धीरे-धीरे पानी घरो से निकल सका।घर से बेघर हुए लोगो ने बताया कि कच्चा मकान गरीबो के लिए जान का खतरा बन गया है।आखिर पक्के मकान का सपना सरकार कब तक पुरा करेगी।

