*एडीजे कोर्ट भवन निर्माण के लिए हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने ओबरा में रखी नींव।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
– बार बेंच की सक्रियता न्याय को देगी गति-मुख्य न्यायमूर्ति।

– एडीजे कोर्ट का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास।

– प्रयागराज के जस्टिस मुनिश्वरनाथ भंडारी ने किया पूजन।

– कोर्ट रूम के अलावा 14 कमरों का बनेगा न्यायालय।

– लगभग 11 करोड़ की लागत से बनेगा भवन।

– दिसंबर 2022 तक पूर्ण करना है भवन निर्माण।

ओबरा/सोनभद्र – वादों की अधिकता के बावजूद बार-बेच सक्रियता न्याय को गति प्रदान करेंगे। न्याय में संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
बार और बेंच एक रथ के दो पहिए हैं सोनभद्र के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पहला कोर्ट का निर्माण प्रारंभ हो रहा है इससे सोनभद्र के अंतिम व्यक्ति तक सहजता से न्याय पहुंचाने में मदद मिले सकेगी। भारी बारिश के बीच शनिवार को ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के बिल्ली जंक्शन रोड पर एडीजे कोर्ट के भवन निर्माण की नींव रखते हुए बतौर मुख्य न्यायाधीश प्रयागराज उच्च न्यायालय के कार्यकारी न्यायमूर्ति मुनिश्वर नाथ भंडारी ने कहीं इसके पूर्व भूमि पूजन और शिलान्यास में सभी सभी मंतो के धर्मगुरु मौजूद रहे।
मुख्य न्यायमूर्ति के साथ अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार, महानिबंधक आशीष गर्ग, जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन, बृजेश मेहता, मुख्य निजी सचिव करुणा भंडारी, सपना जी को एसबीए एल्डर कमेटी अध्यक्ष कृपा नारायण मिश्र, अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे, महामंत्री सत्यदेव पांडे, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडे, पूर्व महामंत्री रविंद्र पाठक, विजय प्रकाश पांडे, अजीत कुमार शुक्ला, डीबीए अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा, रमाशंकर यादव, कपूरचंद पांडे, पुष्पराज पांडे, एसके चौबे आदि ने बुके व स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र वेट कर सम्मानित किया। भूमि पूजन शिलान्यास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु वन विभाग की उपस्थिति मे वृक्षारोपण किया गया संचालन सिविल जज निवेदिता सिंह ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment