13 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत

---Advertisement---

 

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरा गांव मे अपने मौसा के घर आये तेरह वर्षीय लड़के की शनिवार को दोपहर बारह बजे घाघर नहर में डूब कर मौत हो गयी ।
गांव के प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दीपक पुत्र नन्दू निवासी बगही थाना कोतवाली रावर्टसगंज लगभग पन्द्रह दिन पूर्व अपने मौसा नरेश पुत्र विशुन निवासी बहेरा थाना करमा के घर आया हुआ था । शनिवार को उसके मौसा तथा परिवार के दूसरे सदस्य खेत पर काम करने चले गए और दीपक अपने मौसा की बकरियां लेकर घाघर नहर के किनारे चराने चला गया । थोड़ी देर में बकरियां नहर में तैर कर दूसरी तरफ चलीं गयीं । बकरियों को तैर कर दूसरी तरफ जाते देख दीपक भी नहर पार करने लगा । पानी तथा बहाव अधिक होने के कारण दीपक नहर में डूब गया । आसपास में रहे गांव के दूसरे लड़के दीपक को डूबता हुआ देखकर शोरगुल करते हुए गांव के लोगों को बताया । गांव के लोगों को घटना स्थल पहुंचे तब तक दीपक डूब चुका था ।
सूचना पर पहुंचे एस एस आई विनोद कुमार यादव ने बताया नहर में पानी अधिक है इस लिए पड़रवा त्रिमुहानी पर पहुंच कर सभी फाटक खुलवा गया है तथा आसपास जितनी माइनरे हैं सभी को खुलवा कर पानी कम किया जा रहा है । स्थानीय स्तर पर गोताखोर न होने की स्थिति में वाराणसी तथा विन्ध्यांचल तक सम्पर्क किया गया लेकिन मौसम खराब होने के चलते तत्काल मे गोताखोर आने से मना कर दिये । उन्होंने ने बताया कि नहर में पानी तेजी से कम हो रहा है ग्रामीणों के सहयोग से शव की खोजबीन युद्ध स्तर पर की जा रही है । कुछ समय बाद ही बालक जिस स्थान पर डूबा था उससे कुछ दूरी पर मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment