सिंगरौली मोटर एसोसिएशन ने प्रतिबंधित रूट मार्ग के संबंध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सिंगरौली। सिंगरौली मोटर एसोसिएशन ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मनमानी तौर से प्रतिबंधित मार्ग से परिवहन करने के संबंध में पत्रक सौंपकर अवगत कराया कि सिंगरौली एवं सोनभद्र ट्रांसपोर्टरों के लिए जिले में कई प्रकार से रूट तय किए गए हैं लेकिन जिले के बाहर से आई गाड़ियां जैसे छत्तीसगढ़ एवं गुजरात कि ट्रकों पर कोई भी रूट निर्धारित नहीं किया गया है और बाहरी गाड़ियां मनमाने तौर परिवहन कर रही हैं। सिंगरौली मोटर एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि जिले के बाहर से आए गाड़ियों का परमिट, टैक्स आदि कागजात पूर्ण ना होने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। जबकि यातायात नियमों के अनुसार किसी जिले में परिवहन करने के लिए उस जिले या राज्य में पंजीकृत होना आवश्यक होता है। कुछ तथाकथित लोगों की मिलीभगत से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाहरी गाड़ियां बेखौफ परिवहन कर रही हैं।

सिंगरौली मोटर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने बताया कि सिंगरौली एवं सोनभद्र जिले से जुड़े ट्रांसपोर्ट मध्य प्रदेश सरकार को बड़े पैमाने पर रोड टैक्स एवं आयकर जमा कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन की दुश्वारियों का आलम है कि लोकल ट्रांसपोर्टरों पर परिवहन के लिए रूट डायवर्जन जैसे कई नियम लगाए गए हैं लेकिन बाहरी ट्रांसपोर्टरों पर मेहरबान प्रशासन नजर आ रहा है। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक से मोटर एसोसिएशन ने अपील किया कि लोकल एवं बाहरी ट्रांसपोर्टरों के लिए एक समान नियम लागू किया जाए ताकि भविष्य में कोई असुविधा उत्पन्न ना हो और स्थानीय ट्रांसपोर्टर भी अपनी आजीविका चला सकें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment