अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटवध सुच्चन बैगा पुत्र बोधन बैगा अपने इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है कभी इस हॉस्पिटल तो कभी उस हॉस्पिटल 2 माह पूर्व सुच्चंन बैगा को सर्प ने डंस लिया था। काफी इलाज केबाद में सुच्चंन के पैर में सोलन और सड़न शुरू हो चुका है ।इसकी माली हालत ठीक नही है कि अपना इलाज करवा सके। इलाज में पहले ही बहुत पैसा लगा चुका है। जबकि सुच्चंन के पास नरेन्द्र मोदी का आयुष्मान कार्ड भी बना है फिर भी इलाज नही हो पा रहा है।अब मोदी सरकार एव योगी सरकार से मद्दत की गुहार लगा रहा हैं। की ये आयुष्मान कार्ड हमारे किस काम का जब हमारा इलाज इस कार्ड से नही हो पाएगा। हम शासन प्रशासन ,नेताओ से गुहार लगा रहे है कि हमारी इलाज करवा दे।
सूत्रों की माने को बहुत से ऐसे अपात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बना है जिसकी उन्हें नहीं इस गरीब पीड़ित सुच्चन बैगा को आयुष्मान कार्ड की जरूरत है अब देखना यह है स्वास्थ्य विभाग इनका इलाज करवाता है या नहीं
यदि बारीकी से मारकुंडी नीचे आई स्मार्ट कार्ड की जांच कराई जाए तो बहुत सारे ऐसे धनाढ्य व्यक्ति हैं जिनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है उनके इस कार्ड को जनहित और शासन के मंशा अनूरूप निरस्त किया जाना चाहिए। और अच्छी गरीब लोगों का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए जिनका नहीं बना है अब तक।

