*दूसरे दिन भी श्रमिकों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र – श्रमिकों द्वारा भुगतान की मांग को लेकर भारतीय संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले श्रमिकों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।
धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन धरना दे रहे श्रमिकों के समर्थन में सुबह कार्य पर जा रहे श्रमिकों ने हस्ताक्षर कर का समर्थन किया एवं आंखों पर काली पट्टी बांधकर कंपनी का विरोध किया।
अपना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के महामंत्री नागेंद्र प्रसाद चौहान ने निशान कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ओबरा सी परियोजना में कार्य कर रहे श्रमिकों का शोषण कर रही है। कंपनी द्वारा कार्य करा लेने के पश्चात श्रमिकों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं देकर नाम ब्लैक लिस्ट में कर दिया।
बकाया वेतन न्यूनतम मजदूरी आदि की मांग को लेकर ऐसे सैकड़ों श्रमिकों का नाम कंपनी ब्लैक लिस्ट कर चुकी है। धरना दे रहे श्रमिक नंदकेशवर शाह ने कहा कि ओबरा सी परियोजना में श्रमिकों का शोषण हो रहा है कंपनी में भुगतान शीट लगाकर कंपनी अपना भुगतान कर लेती है। और श्रमिकों का भुगतान समय से नहीं करती हैं जिसके चलते श्रमिकों को 4 माह के बकाया भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन पर बैठना पड़ा। श्रमिकों ने और कंपनी को सख्त लहजे में चेतावनी दिया कि श्रमिकों के धैर्य की परीक्षा कंपनी ना लें और हम सभी मेहनतकश मजदूरों का भुगतान करें। ओबरा सी परियोजना में कार्य कर रहे एक एक श्रमिक के साथसंगठन खड़ा है।
धरने के समर्थन में कैलाश यादव, रोशन सिंह, संतोष पनिका, रामजी निषाद, हयात अंसारी, मुबारक अंसारी, जमील अत्ताउल्लाह, सिराज, इदरीश, उमेश पासवान, वीरेंद्र, पप्पू, मुकेश, धनजी ,लाल बहादुर, सचिन, कैलाश यादव, नंदकेश्वर
शाह सैकड़ों श्रमिक धरना में शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment