शादी के एक माह बाद दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता, पति ने गहरे जलप्रपात में धक्का देकर पत्नी को मार डाला।

शक्तिनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा।

सेल्फी लेने के बहाने पत्नी को पति ने रकसगंडा जलप्रपात में धक्का दिया।

सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है कि गुमशुदा पत्नी आशा कुमारी का हत्यारा उसका पति संजीत कुमार ही है। दहेज की लालच में स्वजनों के साथ मिलकर शादी के एक माह बाद ही पति संजीत कुमार ने पत्नी आशा कुमारी को रकसगंडा जलप्रपात में सेल्फी लेने के बहाने धक्का देकर डुबो दिया। हत्या के लगभग एक माह पूर्व आशा कुमारी की शादी औरंगाबाद बिहार निवासी संजीत कुमार के साथ हुई थी। हत्यारोपी संजीत कुमार पुत्र वीरेंद्र राम निवासी गांधीनगर थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार के सीडीआर से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुमशुदा व गुमशुदा के पति की लास्ट लोकेशन रकसगंडा नवगई थाना चांदनी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ पाया गया।

जिले के आला पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र द्वारा आशा कुमारी पुत्री राम इकबाल राम निवासी राज किशन कॉलोनी, शक्तिनगर, सोनभद्र के गुमशुदगी की सघनता से जांच की गई तो पाया गया कि मृतका आशा कुमारी का पति ही उसका हत्यारा निकला। मृतका का पति संजीत कुमार विगत 17 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ रकसगंडा गया था, जहां सेल्फी लेने के बहाने पत्नी को गहरे जलप्रपात में धक्का देकर डुबो दिया। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त संजीत कुमार और उसके पिता वीरेंद्र राम को शक्तिनगर बस स्टैंड से 28 जुलाई बुधवार रात्रि को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर आशा देवी के पर्स व आईडी कार्ड, रकसगंडा जलप्रपात से बरामद किया गया। मृतका आशा कुमारी के शव की तलाश जारी है।

मृतका आशा कुमारी की मां मीना देवी ने बताया कि शादी के एक सप्ताह बाद ही दहेज को लेकर बेटी के पति व उसके परिजनों द्वारा आए दिन उत्पीड़न व मारपीट किया जाता था। जिसकी सूचना बेटी ने अपनी मां के साथ साझा किया था। किसे पता था की शादी के एक माह बाद भी दहेज के लालच में दामाद ही बेटी का हत्यारा निकलेगा। आशा कुमारी की मां व परिजनों ने हत्यारोपी के फांसी की मांग किया है।

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दहेज की लालच में हत्या किए गए आरोपियों को शक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मृतका आशा कुमारी के शव की तलाशी के लिए स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहते हुए जांच जारी है।

पूरे प्रकरण में आला अधिकारियों के निर्देशन में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, एसएसआई संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव व शोभनाथ व महिला आरक्षक गुड़िया गौड़ की विशेष भूमिका रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment