*भाजपा मंडल कमेटीयो ने नवनिर्वाचित प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में चोपन ब्लॉक के तीनों मण्डल ओबरा, चोपन और डाला के तत्वाधान में चोपन ब्लॉक से सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, बी डी सी व प्रधानों के सम्मान हेतु ओबरा विधायक संजीव गोंड जी के कार्यालय बाड़ी में एक ” सम्मान समारोह * का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव गोंड और विशिष्ठ अतिथि निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष अशोक मिश्रा रहें। कार्यक्रम की शुभारम्भ पं० दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों, बी डी सी व प्रधानों का मल्यार्पण स अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के अतिथियों में क्रमशःजिला पंचायत संजीव त्रिपाठी ,जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल,ओबरा मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र अग्रहरी,चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह,डाला मण्डल अध्यक्ष दीपक दूबे, ओबरा मण्डल अध्यक्ष सतीष कुमार पाण्डेय, ओबरा विधान सभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी जी रही। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया के संयोजन मनोज सिंह, अनूसूचित मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष राजेश्वर, बीरेंद्र मित्तल,सुखनन्दन चौरसिया, संजय सिंह चंदेल,राहुल भारती, विकास चौबे, राजन जायसवाल, विमलेश शर्मा, सुशील कुशवाहा, संदीप पाण्डेय, सत्य प्रकाश तिवारी, बबलू निषाद एवं मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे..!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment