*ए० बी० भी० पी० डाला नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री अचलेश्वर महादेव मन्दिर में श्रद्धा के साथ साफ सफाई किया ।*

---Advertisement---

अनिल जयसवाल
संवाददाता

डाला सोनभद्र – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डाला नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री अचलेश्वर महादेव के दरबार में पूरी श्रद्धा साथ मंदिर परिसर की साफ सफाई की । बरसात के मौसम से मंदिर की सीढ़ियों पर काई ,मिट्टी आदि जम जाने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने जाने में फिसलने ,पैरो में मिट्टी लगने आदि समस्याओं से जूझना पड़ता था ।
अत इस समस्या को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवम् हिंदू युवा वाहिनी द्वारा मंदिर के आस पास एवम् सीढ़ियों की साफ सफाई का कार्य किया गया । पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह पंकज के निर्देश पर डाला नगर मंत्री आशीष अग्रहरी के नेतृत्व में सफाई का का कार्य हुआ ।साथ में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष आदित्य तिवारी ने भी अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता कार्य में हाथ बटाया । नगर मंत्री आशीष अग्रहरी ने बताया की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प के मद्देनजर हम एबीवीपी के कार्यकर्ता सदैव स्वच्छता के कार्य में संलग्न रहेंगे , इसी मत को ध्यान में रखते पवित्र सावन में बाबा श्री अचलेश्वर महादेव के दर्शन प्राप्त करने आने जाने वाले भक्तो को मार्ग में किसी प्रकार की बाधा न हो यह संकल्प लेकर हम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे । वही संगठन के कुशल कार्यकर्ता लव कुश पांडेय,हिमांशु दिव्यांग ,राकेश आदि मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment