उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर के चिल्काडांड के ग्राम पंचायत भवन परिसर मे आज मंगलवार को सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु जिले से आई टीम के सहयोग से चिल्काडांड ग्राम पंचायत के 120 ग्रामीणो को कोरोना टीकाकरण की कोवैक्सीन वैक्सीन लगाई गई। सोनभद्र जनपद में भी कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर स्तर से टीकाकरण अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है
जिसके क्रम में मंगलवार को चिल्काडांड ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हीरालाल भारती के सहयोग से 120 ग्रामीणो को कोरोना टीकाकरण का कोवैक्सीन वैक्सीन लगाया गया। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण कोरोना टीकाकरण लगवाने के लिए पहुचे लेकिन सीमित संख्या मे वैक्सीन होने से कुछ लोगों को अगले दिन वैक्सीन लगवाने के लिए समझाकर वापस भेज दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हीरालाल भारती.बीडीसी रंजीत कुशवाहा ग्राम पंचायत सदस्य. जयप्रकाश व प्रधानप्रतिनिध के साथ आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

