(संवाददाता मुस्तकीम खान ,,कर्मा,,,सोनभद्र)
शासन की मंशा के अनुसार जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में गौ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गौ तस्करों द्वारा गौ तस्करी करके अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के जब्तीकरण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 27.07.2021 को थाना करमा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2021 धारा-3,5A,8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त राजू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी ग्राम खेमनपुर, नरायनपुर, थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली ( वाहन स्वामी ) के वाहन बोलेरो UP 65 DJ 3507 व मु0अ0सं0 09/2020 धारा 3,5A,8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त मधुरेश पाण्डेय पुत्र जनार्दन पाण्डेय निवासी सराय तकी, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी (वाहन स्वामी ) से सम्बंधित पीकअप वाहन ( चेचिस नम्बर MAiZU21Bkk1L90031 व इंजन नम्बर Tbk1L94987 ) *(उपरोक्त दोनों वाहनों की अनुमानित कुल कीमत 14 लाख रुपये)* को गोवध निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश की धारा 5A की उपधारा 7 के अंतर्गत श्रीमान जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार जब्त किया गया ।

