अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
सरकार द्वारा फोन टेप कर जासूसी करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन – एस के मेहता, एस जे मौर्या।
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री कॉमरेड एस एन पी श्रीवास्तव के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन चोपन शाखा -1 द्वारा यूनियन कार्यालय में धिक्कार दिवस आयोजित किया गया ।केन्द्र सरकार द्वारा फेडरेशन के महामंत्री काम शिव गोपाल मिश्रा जी के फोन टैपिंग कर जासूसी करने के विरोध में यह आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में ईसीआरकेयू के सक्रिय सदस्य मेल एक्सप्रेस लोको पायलट कॉमरेड एस के मेहता रहें।कार्यक्रम का संचालन युवा साथी कॉमरेड कपिल के द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि 22 जुलाई को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक वर्चुअल आयोजित की गई थी | जिसमें भारत सरकार द्वारा फेडरेशन के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा के फोन को इजराइली कंपनी एन एस ओ द्वारा पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी के मामले को लेकर यह निर्णय लिया गया था | उक्त बैठक में हमारे ईसीआरकेयू के महामंत्री कॉमरेड एस एन पी श्रीवास्तव एवं जोनल सेक्रेटरी कॉमरेड ओ पी शर्मा ने भाग लिया था।
सभा को संबोधित करते हुए कपिल ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा का फोन टैपिंग भारत सरकार द्वारा गुप्त रूप से कराई जा रही है | जिससे रेल कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है| फोन टैपिंग करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है | भारतीय संविधान द्वारा दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत फेडरेशन कार्य करता है . वर्तमान सरकार द्वारा गुप्त रूप से जासूसी कराया जाने का कार्य हमारे सांवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात है और प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन है. हमें हर कीमत पर अपनी स्वतंत्रता बचाने का अधिकार है. हम सरकार द्वारा रचित षड्यंत्र का पुरजोर विरोध करते हैं क्योंकि यह कदम फेडरेशन एवं यूनियन के आंदोलन को कमजोर करने की एक साजिश है | रेलवे ही नहीं अन्य केन्द्रीय कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर भी कामरेड शिव गोपाल मिश्रा हमेशा से संघर्ष करते रहे हैं | ऐसी स्थिति में भारत सरकार द्वारा हमारे महामंत्री का फोन टैपिंग करना अनैतिक कृत्य हैं, जिसे किसी भी कीमत पर फेडरेशन और यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी | उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
इस अवसर पर एस जे मौर्या ,एस के मेहता ,मुकेश कुमार, संतोष कुमार , बुद्धदेव , छोटू ,प्रदीप, क्रांति कुमार, ए के यादव एलपी, ए के यादव एएलपी , वी के भारती ,दिलीप कुमार यादव , आर के यादव , एस के राय ,संतोष कुमार ,राजेश कुमार ,धर्मराज ,दिनेश्वर कुमार सहित अनेक कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

