मिशन 2022 अपना दल एस का 1 बूथ 10 यूथ का लक्ष्य सांगठनिक कार्यों की हुई समीक्षा पीएम सीएम को जताया गया आभार

---Advertisement---

आबिदा खान उर्फ जूही,,,,चुर्क, सोंनभद्र,

मिशन 2022 अपना दल एस का 1 बूथ 10 यूथ का लक्ष्य सांगठनिक कार्यों की हुई समीक्षा पीएम सीएम को जताया गया आभार

2022- अपना दल एस का वन बूथ-टेन यूथ का लक्ष्य
-स्थानीय सर्किट हाउस में सांगठनिक कार्यों की हुई समीक्षा
-प्रतापगढ़ में निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण डॉ. सोनेलाल के नाम पर करने के लिए पीएम-सीएम का जताया गया आभार
राबर्ट्सगंज, 26 जुलाई। मिशन 2022 के मद्देनजर अपना दल एस ने संगठन की कमियों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किया जाएं। इसके लिए सोमवार को पूर्वी जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्थानीय सर्किट हाउस में मैराथन समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले भर से जोन स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। इसकी तैयारी में हम सभी को अभी से जुट जाना है। उन्होंने जिला, विधानसभा और जोन के पदाधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त तक बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन जरूरी है। क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना आवश्यक है।
सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसे बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीह अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल ‘बुलबुल’ ने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी। लिहाजा तय समय में बूथ स्तर तक के संगठन तैयार कर लें।
सह प्रभारी युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने कहा कि हर जिले में संगठन की समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सांगठनिक कमियों के सुधार करना है। अभी समय है, जो कमियां हैं, उनको तय समय 15 अगस्त तक दूर कर लें। सरदार पटेल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू बैठक का समापन प्रतापगढ़ में निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण पिछड़ों कमेरों के मसीहा डॉ. सोनेलाल के नाम करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की। संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया।
बैठक में व्यापार मंच के राष्ट्रीय महासचिव ज्युतनारायन पटेल, अपना दल एस राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश बियार, युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु , छात्र मंच के प्रदेश सचिव रविन्द्र यादव, अनुसूचित जाति जनजाति मंच के प्रदेश सचिव नागेश्वर प्रसाद गौड़, महिला मंच की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिंह सहित जिला, मंचों, विधानसभाओं के सौ से ज्यादा पदाधिकारी उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment