(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र का स्थानान्तरण आगरा जिला में होने के पश्चात जनता इंटर कालेज परासी में शुशील चौबे जिलाध्यक्ष माध्यमिक वित्त विहीन प्रबंधक महासभा के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं के अलावा राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डी पी सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौबे, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह, राजकीय उ मा वि भूसौलिया की प्रधानाचार्या सरिता सिंह
महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल,एवं प्रभारी,वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र,माध्यमिक शिक्षक महासभा के उमाकांत मिश्र, राजा शारदा महेश इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ बृजेश सिंह, प्रवक्ता राकेश शुक्ला, बिरधी कालेज के प्रबंधक रविन्द्र सिंह,के द्वारा उनका माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भोलानाथ मिश्र द्वारा किया गया। डाक्टर गोपाल सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में जनपद सोनभद्र में दिए गए योगदान, एवम् लोक प्रियता हासिल करने के डीआईओएस श्री मिश्र जी जमकर सराहना की। जिलाध्यक्ष प्रबंधक महासभा के श्री चौबे ने डीआईओएस के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े ही कम समय के कार्यकाल में जनपद में जितनी लोकप्रियता श्री मिश्र ने हासिल की है शायद अब तक किसी ने नहीं कर पाई है। उपस्थित समस्त शिक्षक व शिक्षक संगठनों ने श्री मिश्र के उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भाव भिनी विदाई की।

