*कनहर नदी से अवैध बालू खनन में दो युवकों को पकड़कर वन विभाग की टीम ने विधिक कार्यवाही कर भेजा न्यायालय।*

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल संवाददाता

डाला/सोनभद्र – स्थानीय कोटा खास कनहर नदी क्षेत्र में रात्रि के समय अवैध मोरंग लोडिंग करवाने के मामले में वन विभाग की टीम ने दो लोगो को पकड़ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया और एक मोटसाईकिल को सीज कर दिया।
अवैध बालू खनन-परिवहन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बर्ती जा रही सख्ती के बाद भी अवैध खनन-परिवहन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिसको रोकने को लेकर ओबरा वन प्रभाग की टीम ने भी कमर कस लिया है।डाला वन रेंजर राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि रविवार की रात वन विभाग के उच्चाधिकारियो को मुखबीर द्वारा मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम कनहर नदी क्षेत्र पहुंच गई ।जहां टीपर पर बालू लोडिंग किया जा रहा था।पकड़ा गया टीपर को लाने के लिए वन कर्मी प्रयास करने लगे तभी मौके पर मौजूद अवैध खनन कर्ताओं ने वाद-विवाद कर टीपर को मौके से भगा दिया।जहां से एक मोटरसाईकिल समेत दो लोग पकड़ लिए गए।उन्होने बताया कि कनहर नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बालू लोडिंग कराते पकड़े गये दोनो लोगो में एक दीपक तिवारी पुत्र दयाशंकर तिवारी,निवासी मनरिया-पड़रक्ष व दूसरा प्रभाकर चतुर्वेदी पुत्र शिव कुमार निवासी कोटा सामिल है।जिसे पकड़ रात्रि में ही चोपन स्थित वन रेंज
कार्यालय लाया गया।जहां कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो लोगो को न्यायालय भेज दिया गया और पकड़ी गई मोटरसाईकिल को सीज कर दिया गया। वन विभाग की टीम में वन दरोगा अभिषेक सिंह,वन रक्षक अंकित सिंह,वन रक्षक रमेश पाण्डेय व वन रक्षक इरफान सामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment