*समाजसेवी राज सुशील पासवान की पहल पर जन समस्या का हुआ निस्तारण।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र – ओबरा नगर के समाजसेवी राज सुशील पासवान ने सोमवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा। श्री पासवान ने बताया कि वार्ड 2 के जैन मंदिर के सामने कुछ महीने पूर्व दुशानकंपनी द्वारा नाली के पानी को रोक दिए जाने के कारण पानी लगातार सड़कों पर बहने से गंदगी व चारो तरफ दुर्गंध व्याप्त है, जिससे राहगीरों और रहवासियों को आये दिन काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के स्थायी निदान के मद्देनजर अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर उक्त नाली को नाले में अविलंब मिलाने की बात कही। साथ ही नाली निर्माण कराए जाने को निर्देशित किया। सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास हेतु अधिशासी अधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उचित निर्णय लिए जाने की मांग की गयी।
इस दौरान अजय सिंह, मनोज सिंह, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर यादव,राजकुमार उपाध्याय,सतेंद्र सिंह,सौरभ अग्रवाल,पप्पू खान,बीआरबी सिंह,रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment