*नगर कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश कांग्रेस नेता ईश्वरी नारायण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ओबरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज , खेलकूद प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश संयोजक अहमद खान नूर , नगर कमेटी के श्याम जी पाठक श्री कृष्ण धर दुबे, सुजीत पंकज मिश्रा, अशरफ अली पवन झा के द्वारा उनके आवास पर मनाया गया।
वही इस अवसर पर अहमद खान नूर ने कहा कि आज कांग्रेस को अपने वरिष्ठों का सम्मान करने वाली परम्परा हमेसा याद है वही कुछ सत्ताधारी पार्टी ने अपने वरिष्ठों का सम्मान तो छोड़िए उनको अपने कार्यक्रमो से दूर कर दिया है। हम सब कांग्रेसियों को भारत की संस्कृति हमेसा याद रहती है और हमेसा दिल मे रहती है। आज देश में और प्रदेश में ऐसी सरकारें चल रही है जो भाई भाई को लड़ाने का काम धर्म आधारित कर रही है। कुछ पार्टियां जातिवादी सम्मेलन कराकर देश के हर वर्ग को बांटने में लगी है। हम सब भारतीय है और हमे भारतीय संस्कृति के हिसाब से जकजुत रहकर विश्व मे सन्देश देना है कि भारत की एकता अखंडता हमेसा बरकरार रहेगी।
वही नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज ने कहा कांग्रेस हमेसा अपने वरिष्ठों का सम्मान करती रही है देश मे आज ऐसे लोगो का शासन है जो देश के एकता के लिए खतरा पैदा करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।
आज
किसान,मजदूर,युवा,महिलाएं और व्यापारी सब लोग परेशान है। ये सरकार चंद पूंजीपतियों की सरकार है केंद सरकार के दो अनमोल रत्न है। हम दो हमारे दो के साथ ये सरकार काम कर देश की जनता को महंगाई ,भ्र्ष्टाचार और अराजक माहौल में छोड़ दी है। ऐसे लोगो को सत्ता केवल अपने भलाई व अपने दो उद्योपतियों के भलाई के लिए चाहिए। कांग्रेसी जब देश मे अंग्रेजो को नही रहने दिए तो उनके चमचों को भी नही रहने देंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment