पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीणों संग सीआईएसफ ने किया वृक्षारोपण

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सीआईएसफ शक्तिनगर द्वारा ग्राम राजा परसवार सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया 800 पौधों का रोपण।

शक्तिनगर। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान 2021 चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को सीआईएसफ शक्तिनगर इकाई द्वारा कमांडेंट गोपाल दत्त की अगुवाई में ग्राम राजा परसवार सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 800 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। ग्राम राजा परसवार के प्रधान अविनाश के साथ ग्रामीणों ने भी वृक्षारोपण करने में अपना योगदान दिया। ग्राम प्रधान अविनाश ने सीआईएसफ शक्तिनगर द्वारा चलाई जा रही वृक्षारोपण के पहल की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया।

सीआईएसफ शक्तिनगर द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में में एनटीपीसी प्रबंधन, वन विभाग, स्थानीय नागरिक, पुलिस, स्कूली बच्चों एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस अभियान में सहायक कमांडेंट एके आर्या, केआर सिंह, जिला वन विभाग डीएफओ मनमोहन मिश्रा, एनटीपीसी प्रबंधन से उप महाप्रबंधक कार्मिक पुरुषोत्तम लाल, गौतम भाटिया व इकाई के अन्य बल सदस्यों ने भाग लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment