उमेश सागर संवादाता
एक बालिका जीवन मृत्यु के बीच में 5 दिनों से जूझ रही थी। जिसे मदद् की नितांत आवश्यकता थी। उस विषय को संज्ञान में लेते हुए जन सेवा समिति के सदस्य बलराम बेलवंशी ने उक्त गरीब बालिका को मिश्रा पाली क्लीनिक बैढ़न में ले जाकर भर्ती करवाया जिसकी जांच हेतु अपनी ओर से तत्काल दो हजार जमा किए। बाद में जनसेवा समिति के सदस्यों को सूचित किया। जो संज्ञान में आते ही समिति के अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल जी सचिव संतोष त्यागी जी कोषाध्यक्ष परमेश्वर दयाल जी समिति के कार्यकारिणी सदस्य बबलू साहनी जी राजेश कुमार जी कुणाल गुप्ता जी आदि ने उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन किया।और मरीज को फल आदि वितरित कर साथ ही भोजन व्यवस्था हेतु नगद पांच सौ रुपए का सहयोग किये। और अस्पताल प्रबंधन से मिलकर अच्छे उपचार हेतु अनुरोध किये और उपचार हेतु उस मरीज के लिए तीन हजार रुपए नगद जमा करवाया। साथ ही भविष्य में और भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
अवगत हो कि बलिया नाला के पास रहने वाली एक 13 वर्षीय बालिका जो कि मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित थी। जांचोपरांत पता चला कि वह ब्रेन टीवी से भी ग्रसित है। मरीज की माता जी का देहांत 4 साल पूर्व हो चुका है। और पिताजी पिछले वर्ष कोरोना काल में तीन बच्चों को छोड़कर दिवंगत हो गए। उनके गार्जियन के तौर पर एकमात्र अस्सी वर्षीय दादी ही है।

