शक्तिनगर मे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर बस स्टैंड मार्केट मे शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिह व अध्यक्ष सभाजीत सिंह के आह्वान पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के दमनकारी तानाशाही रवैये के खिलाफ जिलाध्यक्ष नीरज पांडे व जिलामहासचिव रमेश गौतम के नेतृत्व मे जिलाउपाध्यक्ष श्रवण कुमार व विधानसभा प्रभारी की मौजूदगी मे एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया । श्रवण कुमार ने कहा की मोदी व योगी सरकार के तानाशाह रवैये के कारण कोरोना महामारी मे आम आदमी आक्सीजन दवाओं डाक्टरों व चिकित्सा सुविधाओं की कमी से मौते होने की खबर मीडिया द्वारा कई बार दिखाया गया लेकिन मानसून सत्र मे संसद मे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा साफतौर पर इससे इनकार कर सफेद झुठ बोला गया की किसी भी व्यक्ति की मौत आक्सीजन की कमी से नहीं हुई। उन्होंने कहा की भाजपाई इतनी बेशर्मी लाते कहाँ से है सच्चाई को देश के लगभग सभी लोगों ने मीडिया के माध्यम से देखा है सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं की दावो की पोल खोल कर मीडिया ने जनता के सामने रख दिया फिर भी ये सरकार इसे अनदेखा कर रही है स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी दिखाने का खामियाजा अब भारत समाचार व दैनिक भास्कर के दफ्तरों व समाचार चैनल अखबार से जुडे संवाददाताओं संपादकों के यहां ईडी से छापा मरवाकर सच को दबाने की कोशिश ऐजेंसियों का दुरुपयोग कर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी सच्चाई दिखाने वाले समाचार पत्रो चैनलों व हर उस व्यक्ति के साथ खडी है जो सच दिखाने मे विश्वास करते है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी ने मोदी सरकार होश मे आओ मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी इंकलाब जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन में जिलाउपाध्यक्ष श्रवण कुमार जिलाउपाध्यक्ष एससी एसटी शैलेश भारती विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव देहाती प्रदीप कुमार राजू ठाकुर विजय कृष्ण कुमार शीतल संजय परमेश्वर पप्पू सतेंद्र शिवम ओमप्रकाश चंदन व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment