शक्तिनगर जीआईसी स्कूल मे घटिया राशन वितरण का विडियों शोसल मीडिया पर हुआ वायरल

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बटने वाले खाद्य सामग्री गेहूं व चावल की घटिया किस्म का राशन वितरण का विडियों शोसल मीडिया के माध्यम से शक्तिनगर स्थित राजकीय इंटरकालेज मे बच्चों मे वितरण किया जाने वाला खाद्य राशन के गुणवत्ता को लेकर विडियों विद्यालय के सांतवी कक्षा के छात्र के पिता शंकर यादव द्वारा वायरल किया गया है जहां विडियों में दिखाया जा रहा है की गेहूं मे घुन व फफूंद लगे हुए है वहीं चावल भी कुछ इसी तरह का है जिसे खाना अपनी स्वास्थ्य के साथ समझौता करने जैसा होगा। शनिवार दोपहर शक्तिनगर स्थित राजकीय इंटरकालेज मे सांतवी कक्षा के छात्र आदित्य यादव ने जब विद्यालय से मिले राशन पांच किलोग्राम गेहूं व दस किलोग्राम चावल लेकर अपने घर बलियानाला पहुचा तो पिता शंकर यादव ने इसकी खराब गुणवत्ता को लेकर इसका विडियों शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया पता लगने पर हमने इनसे फोन के माध्यम से जानकारी लिया तो इन्होंने राजकीय विद्यालय शक्तिनगर से अपने बच्चे आदित्य यादव को मिलने की बात कहीं उन्होंने बताया की ज्यादातर बच्चों को ऐसा ही राशन मिला है अब ऐसा राशन खाकर बच्चे बिमार नहीं होंगे तो क्या एथलीट थोडी बनेंगे उन्होंने राशन के गुणवत्ता की जांच की मांग की है। मामले मे राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने राशन वितरण करने वाले विभागीय अधिकारी से पुछकर बताने की बात कहीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment