उमेश सागर संवादाता
शक्तिनगर। शक्तिनगर में आज देश को आजाद कराने में अपनी जाध गवाने वाले क्रांतिकारी वीर चंद्रशेखर आजाऊ जी के जंयती के अवसर पर शक्ति नगर युवा समाजसेवी टीम के सदस्यों ने नन्हे मुन्ने बच्चों से केक कटवाकर उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया। शुक्रवार को शक्तिनगर क्षेत्र की युवा समाजसेवी टीम के सदस्यों ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले क्रांतिकारी वीर सपूत बलिदानी भारत मां के बेटे चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती को मनाने के टीम के सदस्यों ने शक्तिनगर में नन्हे मुन्ने बच्चों से केक कटवाकर उन्हें याद किया। उन्हें याद करते हुए सभी ने कहाँ की चंद्रशेखर आजाद जैसे बहुत ही कम लोग अब पैदा होते है जो देश की मिट्टी के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते है। केक काटने के साथ बच्चों में मिठाई के पैकेट भी बांटा गया जिससे बच्चो के भी चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर गोविंदा केसरी रंजीत कुमार राजन प्रजापति रंजीत सिंह राजपूत जितेंद्र गुप्ता विनोद गुप्ता राजू गुप्ता दीपक कुमार व अन्य साथी मौजूद रहे।

