*ब्रेकिंग न्यूज … मां ने पहले छोटी बच्ची का गला फिर फांसी के फंदे पर खुद लटकी*

---Advertisement---

 

।( संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

वाराणसी जिले में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।खोजवां निवासी उन्नति सिंह 27 ने अपने दो साल की बच्ची का गला घोटकर जान से मार डाला और खुद आत्महत्या कर लिया।परिवारजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है,साथ ही शव के आसपास सुबूतों की भी तलाश जारी है।पारिवारिक विवाद की वजह से ही जान देने की बात सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खोजवा में उन्नति सिंह 27 वर्ष ने गुरुवार को दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं बेड पर मृत अवस्था में दो साल की बच्ची भी मिली है।
कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था जिससे पुलिस मान रही है कि महिला ने पहले बच्चीी का गला घोंटा और फिर खुद भी आत्महत्या कर लिया।मृत महिला का पति दिल्ली में इंजीनियर की नौकरी करता हैं।वहीं घटनाक्रम के बाद पति के भी जल्दक ही आने की सूचना परिजनों ने दी है।पारिवारिक विवाद की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस महिला के सास और ससुर को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि हमारे बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।वही जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।मृत मासूम प्रिसा 2 वर्ष की शव को देखकर लोगों की आंखें भर आईं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment