*बिजली कटौती से मधुपुर के किसानों में आक्रोश का लहर*

---Advertisement---

 

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

सोनभद्र मंगलवार की शाम से बिजली न रहने से क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं साथ ही दर्जनभर गांव में पानी की आपूर्ति भी ठप है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत नेबताया कि प सहीउप केंन्द्र में ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित है जिसका मरम्मत का कार्य हो रहा है जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर जल निगम के पंप हाउस पर तैनात ऑपरेटर शंभू राम का कहना है बिजली न रहने से क्षेत्र के दर्जन भर गांव में पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है बिजली आने पर पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। क्षेत्र मैं पानी आपूर्ति न होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं। मधुपुर ग्राम समूह पेयजल योजना से दर्जन भर गावो में पानी आपूर्ति की जाती है । पानी आपूर्ति न होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं। इस समय किसान बिजली न रहने से उनकी रोपाई भी प्रभावित हो रही है साथ ही इस गर्मी में उमस से काफी परेशान हैं। क्षेत्र के आदि लोगों ने बिजली आपूर्ति शुरू कराते हुए शीघ्र ही जलापूर्ति कराने की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment