अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल कमेटी के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता एवं उमेश सिंह पटेल, धुरंधर शर्मा व ओबरा मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र अग्रहरी जी के संरक्षण में भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के कार्यकर्त्ताओं द्वारा ओबरा नगर में स्थित ” कलश होटल ” के हॉल में ” सम्मान समारोह ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एस सी / एस टी आयोग के सदस्य श्रवण गोंड जी रहे। स्वागत समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा पं ० दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस सम्मान समारोह के अतिथियों में क्रमशः एस सी/एस टी आयोग के सदस्य अमरेश चरो
, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार, नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता,ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी एवं सोशल मीडिया के जिला संयोजक मनोज सिंह जी का भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल,विश्व हिन्दू परिषद् व विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ ओबरा नगर के सम्मानित पत्रकार बन्धुओं का स्वागत भी माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र व डायरी पेन देकर किया गया।इस स्वागत समारोह में ओबरा मण्डल के पूर्व एवं वर्तमान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ सम्मान समारोह को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन ओबरा मण्डल के महामंत्री पवन कुमार मिश्रा ने किया।
*भाजपा मण्डल कमेटी का सम्मान समारोह सम्पन्न।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, July 22, 2021 1:52 PM
---Advertisement---

