छपका गांव के पूर्व प्राथमिक विद्यालय के पास वर्षभर से सडक किचडयुक्त गढ्ढे मे तब्दील

---Advertisement---

ब्यूरो, सोंनभद्र,

 

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज क्षेत्र के छपका ब्लॉक के पूर्व प्राथमिक विद्यालय छपका के पास गांव की सडक वर्षभर से किचडयुक्त गढ्ढे में तब्दील हो गई है बरसात के मौसम मे यह किचडयुक्त होने से चलना दुभर हो गया है कई बार ग्राम प्रधान सेक्रेटरी जेई सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की जल्द ही सडक के मरम्मत का कार्य नहीं हुआ तो मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जायेगा । राहुल संदीप छोटू सिंह प्रदीप आदि ग्रामीण का कहना है की बरसात का मौसम आ चुका है और मार्ग से ग्रामीणो को आने जाने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है बाइकसवार व साइकिल से चलने वाले लोग जान जोखिम मे डालकर मार्ग से सफर करते है क ई लोग गिरकर घायल भी हो चुके है पर जिम्मेदारो के कान मे जु तक नहीं रेंग रही है। ग्राम प्रधान नीतु सिंह से जब शिकायत की गई तो उन्होंने सेक्रेटरी से बात करने को कहा सेक्रेटरी ने जेई से बात करने को कहा सभी जिम्मेदार लोग.अपना अपना पल्ला झाडने मे लगे हुए है और एक दुसरे के सिर ठीकरा फोडने मे लगे है। स्कूली बच्चों का आना जाना भी इसी मार्ग से है अगर समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो ग्रामीणो ने मजबूरी मे मेन हाईवे जाम करने की बात कही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment