ज्ञानेंद्र सिंह की बिदाई में क्षेत्रवासियों ने पुष्प और अंगवस्त्र भेंट

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

आज गुरुवार को सोनभद्र एसपी द्वारा जिले में लायन आर्डर मेंटेन करने को लेकर कई दरोगा को इधर से उधर किया गया है इसी क्रम में बीना चौकी इंचार्ज रहे ज्ञानेंद्र सिंह का भी ट्रांसफर सुकृत चौकी पर किया गया। उनकी जगह पर बीना चौकी प्रभारी के रूप में अश्वनी रॉय को कार्यभार सौप दिया गया है। उनके बिदाई को लेकर क्षेत्रवासियों की भीड़ बीना चौकी पर पहुँची। जिसके बाद बीना चौकी प्रभारी के रूप में आए अश्वनी राय को कार्यभार सौंपते हुए ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा कहा गया कि बीते दिनों लगातार क्षेत्रवासियों का प्यार और सहयोग प्राप्त होता रहा है और आप सभी नए चौकी प्रभारी का भी उसी प्रकार अपना सहयोग प्रदान करते रहे जिसके बाद उपस्थित लोगों द्वारा ज्ञानेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका विदाई किया गया। बताते चलें कि जिस प्रकार से ज्ञानेंद्र सिंह लगभग 1 वर्ष तक चौकी का प्रभार लेने के पश्चात लगातार क्राइम का ग्राफ कम करने को लेकर प्रयासरत रहे ऐसे में ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा दूरदराज बैठे क्रिमिनल को भी हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है जिसकी चर्चा क्षेत्रवासियों द्वारा भी की जाती है। विदाई समारोह में उपस्थित क्षेत्र के नेता समेत एनसीएल कर्मी, ग्राम प्रधान व पत्रकार उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment