अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र – विकास खण्ड चोपन ब्लॉक परिसर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लीला देवी पत्नी संजीव गोड़ विधायक ओबरा को उपजिलाधिकारी ओबरा ज्ञानेन्द्र सिंह ने पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्वाचित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।सहायक विकास अधिकारी सुनील पाल ने सभी मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र एव बुके से सम्मानित किए। कार्यक्रम में उपस्थित ओबरा विधायक संजीव गोड़ , पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा , जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद , प्रदीप अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, रंजना सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी , ओमप्रकाश शर्मा, दीपक दुबे आदि लोग उपस्थित रहे। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी की पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।
*चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी एव क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, July 20, 2021 8:05 AM
---Advertisement---

