तीर धनुष प्रतियोगिता का आयोजन सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति के बैनर तले हुआ । कार्यक्रम

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

सोनभद्र : अनपरा थाना परिक्षेत्र लोट ( सिदहवा ) में आदिवासी तीर धनुष प्रतियोगिता का आयोजन सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति के बैनर तले हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन डीहबाबा का पूजाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम में कुल 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यक्रम 7 चरणों मे चलने के बाद लक्ष्य पर सही निशाने बाज़ी कर प्रथम विजेता विजेता बनने का गौरव देवी प्रसाद खरवार , द्वितीय विजेता जगदीश , तृतीय विजेता रिशु बैसवार बने । विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर विजय प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । अपने सम्बोधन में विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तीर धनुष का यह खेल विलुप्त न हो जीवन्त रखने का कार्य संस्था द्वारा बेहद सराहनीय है । प्राचीन समय में जंगल पहाड़ में रहने वाले आदिवासी अपने आत्मरक्षा के लिए जंगली जानवरों से बचने के लिए तीर धनुष से बचाव का साधन रखते थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश साहनी अध्यक्ष सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment