उमेश सागर
शक्तिनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शनिवार सायं को ज्वालामुखी मंदिर परिसर में शक्तिनगर प्रखंड कार्यकर्ता बैठक विभाग संगठन मंत्री सतीश जी, जिला संयोजक संदीप गुप्ता एवं जिला सहसंयोजक राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदि शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर मुख्य पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्रा ने किया। बैठक से पूर्व विभाग संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं सहित माँ ज्वालामुखी की आरती व पूजा अर्चना किया और मुख्य पुजारी ने अंगवस्त्र भेंटकर विभाग संगठन मंत्री को सम्मानित किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विभाग संगठन मंत्री सतीश जी ने विहीप बजरंग दल का परिचय कार्यकर्ताओं से कराते हुए कहा कि धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हमेशा निस्वार्थ भाव से खड़ा रहता है। उपस्थित कार्यकर्ताओं से विभाग संगठन मंत्री ने एकजुट होकर हिंदू हित के लिए हमेशा आगे आने का आह्वान किया। भेदभाव मुक्त हिंदू समाज बनाने को लेकर विशेष जोर देने को कहा।
बैठक में कोरोना दिशानिर्देशों एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता छट्ठू सिंह, विक्की राय, ओम प्रकाश टंडन, करण कुमार, रोशन श्रीवास्तव, सतीश चंद्र तिवारी, रामवृक्ष, अनिल कुशवाहा व पवन राय सहित 50 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

