बारिश न होने से धान के खेतों में पड़ी दरारें किसान परिसान

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
बारिश न होने से किसानों की स्थिति सोचनीय हो गयी है ।खेती के साथ ही अभी तो पीने के लिए पानी की समस्या दूर नहीं हुई है ।स्थानीय स्तर पर बारिश के सहारे ही पूरी खेती निर्भर है ।धंधरौल बाँध से निकलने वाली मुख्य घाघर नहर में पानी बारिश होने के बाद ही आता है जब धंधरौल बाँध बारिश के पानी से भर जाता है ।क्षेत्र में इसी नहर से सिंचाई होती है । काफी दिनों से सोनलिफ्ट बन्द होने से सिंचाई को कौन कहे,पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है ।
सिंचाई की सुविधा न होने से किसानों की पूरी कृषि ब्यवस्था बारिशके सहारे है ।बारिश के इन्तजार में धान के रोपनी का काम पिछड़ा हुआ है ।धान की नर्सरी सुखने के कगार पर है।बारिश के अभाव में धान के रोपनी की समस्या के साथ ही अभी तो लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है । बारिश न होने से पानी छोड़ चुके हैंडपम्प अभी भी सूखे पड़े हैं ।बारिश नहीं होती है तो जुलाई के बाद रोपनी कराना घाटे का सौदा साबित हो सकता है । बारी महेवा गांव के किसान अब्दुल जब्बार खान का कहना है कि जब नर्सरी सुखने के कगार पर है तो रोपनी कहाँ से हो पायेगी । शासन द्वारा अब सूखा घोषित कर दिया जाना चाहिए । एक सप्ताह बारिश नहीं हुई तो मिर्चा और टमाटर की खेती चौपट हो जायेगी । धान की खेती का समय अब निकलता जा रहा है l रानीतारा, मोकरसीम, अरगी, आदि जगहों पर रोपाई हो चूका है l नहर है तो पानी नहीं है न तो सफाई हुआ है करमा से लेकर घोरावल तक सिचाई होती है किसानो ने सोंनलिप्ट चलाने के लिए जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment