अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आवाहन पर प्रदेश व्यापी तहसील घेरो आंदोलन के तहत सपा नगर अध्यक्ष कुशल सिंह व समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी के नेतृत्व में सैकड़ों सपाई धरना प्रदर्शन की तैयारी में लगे थे तभी उन्हें सूचना मिला कि पूर्व प्रदेश सचिव नजमुद्दीन को पुलिस ने 14 जुलाई रात्रि 10:00 से हाउस अरेस्ट कर नजर बंद कर दिया गया है नेताओ संयुक्त बयान में कहा कि चोपन थाने के पुलिस द्वारा योगी सरकार सपा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से बौखला गई है।
जन की आवाज को पुलिस के बल पर दबाना चाहती है। पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर चुनाव जीतने का काम किया है। महंगाई, गैस,पेट्रोल ,डीजल सामग्री,भ्रष्टाचार,गुंडागर्दी ,अराजकता चरम सीमा पर पहुंच गया है। जिसका जवाब जनता 2022 विधानसभा के होने वाले चुनाव में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।
प्रदर्शन में भाग देने वाले सपा कार्यकर्ता सपा नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव निजामुद्दीन इदरीसी, सपा नेत्री लक्ष्मी श्रीवास्तव, सपा नेता परमेश्वर दयाल यादव,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव, युवजन सभा जिला सचिव अशोक चौधरी, सपा नेता राशिद आलम, सपा नेता रमेश सोनी, नसरुद्दीन इदरीसी, सत्यदेव पांडे, संजय शर्मा, महेंद्र निषाद, सुल्तान कुरेशी,
राम नरेश यादव सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार व रिहा हुए।
*प्रदर्शन में जा रहे हैं सैकड़ों सपाइयों को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, July 15, 2021 8:52 AM
---Advertisement---

